फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested mastermind of fraud in name of getting job from Nagpur

CG: रेलवे में टीसी की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 24 लाख, बालोद पुलिस ने नागपुर से मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 10:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 20 May 2024 10:07 PM IST
सार

बालोद जिले में पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को नागपुर से गिरफ्तार किया है। एक माह पहले इसी मामले के एक आरोपी को राजहरा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
 

विज्ञापन
Police arrested mastermind of fraud in name of getting job from Nagpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुर थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगने वाले मास्टरमाइंड को नागपुर से गिरफ्तार किया है। एक माह पहले इसी मामले के एक आरोपी को राजहरा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ठगी का मास्टरमाइंड अंकुश मिश्र तीन दिन तक गुरुर पुलिस को चकमा देता रहा, जिसे आज अंततः नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुंदनी गांव का रहने वाले अक्षय कुमार साहू ने तहरीर दी थी। पुलिस को दी तहरीर में अक्षय कुमार ने बताया था कि एक आरोपी डोलेश कुमार साहू जो कि दल्ली राजहरा में रहता है, उनके द्वारा साथियों के साथ मिलकर रेलवे में टीसी की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गवाह हरिओम साहू द्वारा बताया गया कि डोलेश साहू व उनके साथियों द्वारा इसे भी रेलवे में नौकरी लगने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। 
विज्ञापन


पूरे मामले में प्रथम जांच के बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया और पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने गुरुर पुलिस अंतर्गत विशेष टीम का गठन किया गया। सबसे पहले डूलेश साहू को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया, जहां उसने बताया कि नौकरी लगने के नाम पर पैसे लेने के बाद वह कमीशन काटकर पैसा नागपुर निवासी अंकुश मिश्रा को दे देता था। आरोपी को पहले से ही शंका हो गई थी कि पुलिस की नजर उस पर है, जिस कारण वह अपने घरवालों को बिना बताए नागपुर में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे ने बताया कि पूरे मामले में मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं और उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है और उसके दस्तावेज की जांच के बाद यह बात सामने आ रही है कि अन्य अभ्यर्थियों से भी ठगी की गई है। फिलहाल आरोपी अंकुश मिश्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed