{"_id":"65cf61def0acbe1c220d491f","slug":"police-arrested-husband-who-murdered-his-wife-in-surguja-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मामूली विवाद पर पति ने पीट-पीटकर कर दी थी पत्नी की हत्या, पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मामूली विवाद पर पति ने पीट-पीटकर कर दी थी पत्नी की हत्या, पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी गिरफ्तार
Fri, 16 Feb 2024 07:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 16 Feb 2024 07:08 PM IST
सार
सरगुजा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ मामूली विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम खलिबा खालपारा में मामूली विवाद पर पति ने हाथ से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़ित पिता के तहरीर के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लुंड्रा थाना क्षेत्र के करदोनी निवासी राजकुमार ने आठ फरवरी को गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में राजकुमार ने बताया था कि उसकी बेटी का विवाह खलिबा में रहने वाले अजेश बरवा से हुआ था। सात फरवरी को उसे जानकारी मिली की उसकी बेटी की मृत्यु हो गई हैं। इसके बाद पिता अपनी बेटी के घर पहुंचा तो बेटी के पति ने बताया कि मामूली वाद विवाद होने पर हाथ-मुक्का से मारपीट कर बाहर चला गया था। इसके बाद वह उठी ही नहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टी हुई। परिजनों के बयान के आधार पर संदेही अजेश (36) को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में अजेश ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ सबूत पाये जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तरा कर लिया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक अमरेश सिंह, अनिल सिंह परिहार, अरविन्द उपाध्याय शामिल रहे।
विज्ञापन