फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested husband mother-in-law and sister-in-law in murder case of newly married woman in Mungeli

CG: प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने दी थी जान, पति, सास और ननद गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2023 11:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 11 Oct 2023 11:12 PM IST
सार

मुंगेली में नवविवाहिता की आमत्हत्या मामले में पुलिस ने पति, सास और ननद को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी घटना के  बाद से फरार थे। 
 

विज्ञापन
Police arrested husband mother-in-law and sister-in-law in murder case of newly married woman in Mungeli
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोरमी थाना क्षेत्र के डोंगरिया गांव मे 24 सितंबर को एक नवविवाहिता का पंखे मे लटकता हुआ शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में पति, सास और ननद को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने 11 अक्तूबर को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मामले में उच्चधिकारियों के आदेश पर जांचकर्ता अधिकारी एसडीओपी माधुरी धिरही के द्वारा टीम गठित की गई। इसके बाद घटना में फरार आरोपियों 11 अक्तूबर को जिला कोरबा से गिरफ्तार किया गया। इसमें पति अविनाश सोनी (29), सास विमला सोनी (57) और ननद आशा (25) निवासी डोंगरिया के शामिल है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवती की शादी चार दिसंबर 2022 को ग्राम डोंगरिया निवासी अविनाश सोनी के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। पुलिस ने बताया कि विवाह के कुछ दिन बाद महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर अंजली सोनी 24 सितंबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed