फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested four online betting traders in Bhilai

सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई : पुलिस ने टाईम स्क्वायर होटल में की छापेमारी, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 05:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Sat, 29 Jul 2023 05:32 PM IST
सार

भिलाई में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपी टाईम स्क्वायर होटल में रुम लेकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Police arrested four online betting traders in Bhilai
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपेला थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी होटल में किराए का रूम लेकर ऑनलाइन सट्टा एप्प रेड्डी अन्ना का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन समेत 4 नग लैपटाप, 4 नग मोबाइल, कई बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और लाखों का लेखा-जेखा के दस्तावेज बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


सुपेला के होटल टाईम स्क्वायर में रूम किराए पर लेकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलते ही आरोपी को पकड़ने के लिए सिविल ड्रेस में जाकर छापेमारी की कार्रवाई की गई। एक रूम में 4 आरोपी महादेव ऑनलाइन रेड्डी अन्ना सट्टा का संचालन कर रहे थे। यह ब्रांच सट्टा किंग दीपक नेपाली की बतायी जा रही है। दीपक नेपाली ने भिलाई के अलावा अन्य जिले के युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में शामिल किया है।
विज्ञापन


सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि इस पैनल का मुखिया दीपक नेपाली है, जो अपने गुर्गों को ऑनलाइन सट्टा का संचालन करवा रहा था। पुलिस ने आरोपियो के पास से 4 लैपटाप, 4  मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और अन्य दस्तावेज में लाखो का हिसाब-किताब भी बरामद किया है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed