फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested four accused in murder case in Raigarh

Raigarh: जमीनी बंटवारे में कर दी ग्रामीण की हत्या, पुलिस ने एक महिला समेत चार को दबोचा

Sun, 25 Feb 2024 09:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 25 Feb 2024 09:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन बंटवारे को लेकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested four accused in murder case in Raigarh
demo pic

विस्तार

धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रैरूमा चौकी क्षेत्र के ग्राम राजकोट में शनिवार की शाम चार लोगों ने मिलकर जमीन बंटवारे को लेकर एक अधेड़ ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में रविवार को एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रैरूमा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजकोट में शनिवार की शाम को सालिकराम राठिया (45) की उसके रिश्तेदारों द्वारा जमीन विवाद पर मारपीट कर हत्या की सूचना चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन को मिली। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ पहुंचे मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


ग्राम राजकोट के नत्थूलाल राठिया ने बताया कि मृतक सालिकराम राठिया के ससुर महेंद्र राम राठिया की गांव में 24 एकड़ जमीन है। महेंद्र राम की मौत 20 पहले ही हो चुकी है । महेंद्र राठिया की 24 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर उनकी दो बेटी मालती राठिया और गुलापी बाई के बीच विवाद है। मालती का पति सालिक राम और गुलापी बाई का पति रामलाल आए दिन जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ा होते रहते हैं। इनका कहना है कि रामलाल अपने हिस्से में ज्यादा जमीन रखा है और सालिकराम लगभग 7 एकड़ जमीन में खेती कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी के शाम बाजार चौक के पास रामलाल राठिया अपने पडोसी नंद किशोर राठिया खड़े हुए थे । उसी समय सालिकराम आकर रामलाल को बराबर बटवारा चाहिये कह कर कहने लगा। दोनों के बीच झगड़ा विवाद होता देख रामलाल की पत्नी गुलापी बाई और उसका लड़का डबलूधर घर से टांगिया, डंडा लेकर आ गये जिसके बाद चारों हाथ घुसे, टांगिया और एक बड़ा पत्थर से सालिकराम को मारपीट कर पत्थर से सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed