{"_id":"65c22c33a11c23059602ff76","slug":"police-arrested-four-accused-in-case-of-stealing-scrap-from-tline-store-of-secl-korba-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba SECL: स्टोर रूम से लाखों का वायर किया चोरी, गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba SECL: स्टोर रूम से लाखों का वायर किया चोरी, गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार
Tue, 06 Feb 2024 06:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:29 PM IST
सार
एसईसीएल कोरबा के टीलाइन स्टोर से कबाड़ चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कॉपर वायर समेत लोहे का एंगल और कीमती वायर को जब्त किया है। अभी अन्य आरोपियों की तालश की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा एसईसीएल के टीलाइन स्टोर से कबाड़ चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने तीन और चार फरवरी की रात वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए सभी आरोपी मुड़ापार के निवासी हैं। इनके पास से पिकअप में लोड चोरी का कबाड़ बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक बाइक और बैटरी भी पुलिस ने बरामद की है। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम चंद साहू ने बताया कि बीते दिनों मानिकपुर एसईसीएल खदान में चोरी की घटना प्रबंधन के द्वारा द्वारा लिखी गई थी, जहां स्टोर रूम से लाखों कीमती का कॉपर वायर को चोर ले भागे थे। इसकी शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि इस चोर गिरोह का मुख्य सरगना अविष्कार श्रीवास मुड़ापार का रहने वाला है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी अविष्कार श्रीवास और तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी हुई कॉपर वायर समेत लोहे का एंगल और कीमती वायर को जब्त किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि मानिकपुर खदान चोरी के कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक और जहां चोरी के घटना को अंजाम देने में सफल होते हैं, वहीं पुलिस भी काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को पकड़ कर जेल दाखिल करती है। लेकिन कहीं न कहीं हो रही बार-बार चोरी की घटना से सीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा पर तैनात कर्मचारियों पर कई सवाल खड़े होते हैं।