फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested five accused who helped Naxalites in Rajnandgaon

CG: तेंदूपत्ता ठेकेदारों से जबरन करते वसूली, नक्सलियों तक पहुंचाते थे रुपये; पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 03:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 Aug 2024 03:25 PM IST
सार

राजनांदगांव में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पांचों आरोपी नक्सलियों की मदद करते थे। वह तेंदूपत्ता ठेकेदारों से रुपये वसूल करते थे और उस रुपये को नक्सलियों तक पहुंचाते थे।
 

विज्ञापन
Police arrested five accused who helped Naxalites in Rajnandgaon
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस ने नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नक्सलियों के वसूली में सम्मिलित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली कर नक्सलियों को पहुंचाया था। टिकट बुक एवं नक्सलियों के सामान सप्लाई में इस पैसे का इस्तेमाल नक्सली सहयोगियों द्वारा किया जाता था। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया गया।

विज्ञापन


पुलिस को लगातार मिल रही सूचना के आधार पर और पहले गिरफ्तार किए गए नक्सली सहयोगी सुरजू राम टेकाम के मामले में विवेचना के दौरान पुलिस को शहरी नेटवर्क और नक्सलियों के लेवी के मामले में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि पांचों आरोपियों द्वारा नक्सलियों के तेंदूपत्ता ठेकेदारों को धमकाकर दिए गए पैसे जिन में वर्ष 2022 में एक करोड़ रुपये वसूलने का टारगेट में 60 लाख रुपये की वसूली की गई थी और अलग-अलग बैंक खातों में इसे जमा किया गया था। रुपये नकद निकालकर नक्सलियों को पहुंचाया गये थे। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की और पांच आरोपियों को इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया है। कई वर्षों से नक्सलियों से मिलकर ठेकेदारों से वसूली कर आरोपियों द्वारा नक्सलियों को राशन दवाई व अन्य जरूरत की सामग्रियां सप्लाई की जाती थी, जिसमें पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों द्वारा नक्सली सहयोगी के रूप में काम किया जा रहा था। साथ ही नक्सली सहयोगी सुरजू राम टेकाम के लेवी के पैसे से फ्लाइट टिकट बुक और नक्सलियों को सामान सप्लाई के लिए इन पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी दीपक कुमार झा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पांचो आरोपी नक्सलियों के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे और तेंदूपत्ता ठेकेदारों से वसूली कर राशि नक्सलियों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य फाइनेंशियल ट्रेड एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनाराम फरसा, विजय, रामलाल करमा, राजेंद्र कड़ती यह चारों बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। वहीं, विवेक सिंह मानपुर वर्तमान रायपुर का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार किया गया है।


नक्सलियों के सहयोगियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2022 में आरोपियों द्वारा 60 लाख रुपये से अधिक की वसूली का नक्सलियों को पहुंचाया गया था और अभी तक एक करोड रुपये से अधिक राशि नक्सलियों को पहुंचाई गई है। शहरी नेटवर्क के रूप में भी काम किया जा रहा था। इसमें गिरफ्तार एक आरोपी राजेंद्र कड़ती का बड़ा भाई कुख्यात नक्सली कमांडर भैरमगढ़ क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed