फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested five accused of murder in Korea over land dispute

Chhattisgarh: जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने की भाई की हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 04:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Nov 2024 04:34 PM IST
सार

कोरिया जिले में भूमि विवाद में अपने ही परिवार के सदस्य की हत्या के मामले ने पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested five accused of murder in Korea over land dispute
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूमि विवाद में अपने ही परिवार के सदस्य की हत्या के मामले ने पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोरिया जिले के बचरापोड़ी का है। 20 नवंबर को छोटे साल्ही बचरापोड़ी निवासी कृष्णा यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार के लोगों ने उसके पिता और उसके भाई के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई। मारपीट राजदयाल यादव व महेश यादव को गंभीर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान राजदयाल की मौत हो गई।

विज्ञापन


कृष्णा यादव की रिपोर्ट के आधार पर थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 362/2024, धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 296, 351(3), 109(1) एवं 103(1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण से पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया। एसपी कोरिया ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपीगण बाबू लाल यादव, राम यादव लक्ष्मण यादव, दशरथ यादव, अशोक यादव सभी निवासी छोटे साल्ही चौकी बचरापोडी बैकुण्ठपुर को दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed