{"_id":"65797cc053a9d4f4990cd236","slug":"police-arrested-father-who-did-obscene-acts-with-minor-daughter-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नियत रखता था: नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाला पिता गिरफ्तार, तीन महीने से कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी नियत रखता था: नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाला पिता गिरफ्तार, तीन महीने से कर रहा था परेशान
Wed, 13 Dec 2023 03:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 13 Dec 2023 03:13 PM IST
सार
नाबालिग सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले तीन महीने से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी पिता गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पिता अपनी नाबालिग सौतेली बेटी पर बुरी नियत रखता था। वह पिछले तीन महीने से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नाबिलग बेटी ने पिता की काली करतूत अपनी बड़ी बहन और मां को बताई। बात जब पिता तक पहुंची तो उसने बहन और मां को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। किसी तरह बड़ी बहन पीड़ित छोटी बहन को लेकर थाने पहुंची। थाने में आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस एक्शन में आई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पिता के खिलाफ धारा 354 के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने बाद आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन