{"_id":"66015414140344ec3b000c12","slug":"police-arrested-dhaba-operator-who-smuggled-liquor-in-jashpur-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: शराब की तस्करी कर रहा था ढाबा संचालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: शराब की तस्करी कर रहा था ढाबा संचालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 25 Mar 2024 04:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Mar 2024 04:33 PM IST
सार
जशपुर में पुलिस ने शराब की तस्करी करते हुए एक ढाबा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढाबा संचालक बाइक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लेकर लुड़ेग जा रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हुए एक ढाबा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढाबा संचालक बाइक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लेकर लुड़ेग जा रहा था। पुलिस ने बताया कि होली के चलते शराब की दुकानें बंद हैं, जिसको देखते हुए शराब बेचने वालों ने 23 मार्च को ही स्टॉक करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पत्थलगांव थाना इंचार्ज प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर ने इसको देखते हुए अपने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया। रात 9 बजे एक मुखबिर का फोन आता है कि एक काले रंग की सीडी डिलक्स बाइक में सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ आदमी बड़ी मात्रा में शराब लेकर लुड़ेग की ओर जा रहा है।
विज्ञापन
यह सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भानुप्रताप ने आला अधिकारियों से निर्देश लेकर टीम बनाई और लुड़ेग की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। घेराबंदी देख कर आरोपी ने रास्ता बदल लिया, लेकिन आगे में रोड पर पुलिया के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 75 पौव्वा अंग्रेजी शराब गोवा ब्रांड शराब बरामद की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष भानुप्रताप चंद्राकर ने बताया कि आरोपी विश्वनाथ शर्मा पिता रामचन्द्र शर्मा (52) लुड़ेग त्रिकुटी में ढाबा चलाता है। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात हमराह स्टाफ हेड कांस्टेबल मोहन बंजारे, आरक्षक तुलसी रात्रे, आशीषन टोप्पो, शैलेंद्रसिंह के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 13.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिस पर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।