फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested councilor's son and his associate who assaulted assistant engineer in Bhilai

पार्षद के बेटे की गुंडई: दोस्त के संग सहायक अभियंता को पीटा, दीं गालियां और फाड़ी सरकारी फाइल; पुलिस ने पकड़ा

Wed, 04 Sep 2024 09:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Wed, 04 Sep 2024 09:46 PM IST
सार

भिलाई नगर पुलिस ने सहायक अभियंता से मारपीट करने वाले पार्षद के बेटे समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट की, मां-बहन की गाली दी और सरकारी फाइल फाड़ दी।
 

विज्ञापन
Police arrested councilor's son and his associate who assaulted assistant engineer in Bhilai
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई नगर पुलिस ने भिलाई नगर निगम के सहायक अभियंता से मारपीट करने वाले पार्षद के बेटे समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


भिलाई नगर निगम के जोन 5 सेक्टर-5 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पार्षद के बेटे राबिन सिंह एवं उसके साथी भास्कर दुबे के द्वारा सहायक अभियंता को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सरकारी फाइल को फाड़कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया है। पुलिस ने सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर की रिपोर्ट पर 296, 351(2),221,132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी नही होने पर निगम कर्मचारियों ने घटना से नाराज होकर दफ्तर में कार्य छोड़कर आंदोलन पर आ गए थे। इसके बाद पुलिस ने आज दोनों आरोपियों राबिन सिंह और भास्कर दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपी राबिन सिंह सेक्टर-10 की महिला पार्षद सुभद्रा सिंह का बेटा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed