फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused who misdeed girl in Durg

CG: प्यार का झांसा देकर एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता का अश्लील फोटो खींचकर भाई को भेजा; गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 10:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 May 2024 10:11 PM IST
सार

दुर्ग जिले में से एक युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने फोटो खींचकर युवती के भाई के पास भेज दी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Police arrested accused who misdeed girl in Durg
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतई थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो उसके भाई को भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता एलएलबी की छात्रा है और उसके साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली के भाई ने उससे दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि पीड़िता और आरोपी की बहन एक साथ एलएलबी की पढ़ाई करते हैं। इसी के चलते पीड़िता का आरोपी के घर पर आना-जाना करती थी। इसी दौरान आरोपी और पीड़िता की पहचान भी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी थी। बातचीत शुरू होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को प्यार का झांसा दिया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली और उन फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा और पीड़िता पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी ने पीड़िता के भाई को उसकी अश्लील फोटो भेज दी। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed