फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested accused who had relationship with girl for two years on pretext of marriage

CG: रेलवे स्टेशन पर हुई थी मुलाकात, फिर फोन पर होने लगी बात; शादी का झांसा देकर युवक बनाता रहा युवती से संबंध

Fri, 15 Nov 2024 09:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Nov 2024 09:18 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
police arrested accused who had relationship with girl for two years on pretext of marriage
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि युवक दो वर्षों से पीड़िता के साथ संबंध बना रहा था। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में रेलवे स्टेशन चांपा में रमाकांत पाटले से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से फोन के माध्यम से बात करने लगे। इस दौरान रमाकांत ने बताया कि वह मार्केटिंग कंपनी महादेव ऐप में काम करता है। उसमें काम दिलाने की बात कही एक साथ काम करेंगे। 
विज्ञापन


इस बीच रमाकांत पाटले ने शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती करते हुए कई बार संबंध बनाए। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और जहां भी बुलाने पर आने की धमकी देने लगा। सिटी कोतवाली में धारा 736 (2) N,506,450 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी रमाकांत पाटले को बिरगहनी उसके गांव से पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed