फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested a young man who cheated in the name of investing money in stock market

Sakti: शेयर बाजार में पैसा लगाने के नाम पर करता था ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 May 2024 11:29 AM IST
सार

सक्ती जिले में शेयर बाजार में पैसा लगाकर रकम कई गुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी आरोपी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

विज्ञापन
Police arrested a young man who cheated in the name of investing money in stock market
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले में शेयर बाजार में पैसा लगाकर रकम कई गुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी आरोपी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों मे अपराध भी दर्ज है, जिसकी जांच की जा रही है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पासिद निवासी नेहरू लाल राठौर सीएससी सेंटर संचालक है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि खरसिया निवासी शिवनंदन महंत ने उसे फोन कर बताया कि वह शेयर बाजार के खेल में पैसा लगाकर रकम कई गुना कर देता है। ठग के झांसे में आकर नेहरू ने अपने अकाउंट से खरसिया के ठाकुर्दिया निवासी शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी के बैंक अकाउंट में पांच लाख रुपए डाल दिए। जिसे शिवनंदन ने अपने पास रख लिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब युवक ने पैसे वापस नहीं किए तो नेहरू को ठगी होने का एहसास हुआ। जिसकी शिकायत उसने थाने मे दर्ज कराई।
विज्ञापन


एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर टीम की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस बीच पुलिस ने आरोपी ठग को घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ करने उसने बताया कि इससे पहले वह घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसिवा सहित अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों मे अपराध दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed