फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi will come to Raipur to attend Rajyotsava: Major change in the program, now a one-day visit

राज्योत्सव में शामिल होने रायपुर आएंगे पीएम मोदी: कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, अब एक दिवसीय दौरा

Sun, 26 Oct 2025 02:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 Oct 2025 02:42 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, बिहार चुनाव में व्यस्तता के चलते पीएम मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर नहीं आ पाएंगे। अब वे 1 नवंबर की सुबह राजधानी पहुंचेंगे।
 

विज्ञापन
PM Modi will come to Raipur to attend Rajyotsava: Major change in the program, now a one-day visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा कार्यक्रम बदल दिया गया है। पहले दो दिनों का प्रस्तावित यह दौरा अब घटकर केवल एक दिन का रह गया है। प्रधानमंत्री मोदी अब 1 नवंबर को ही रायपुर पहुंचेंगे और उसी दिन सभी निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार, बिहार चुनाव में व्यस्तता के चलते पीएम मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर नहीं आ पाएंगे। अब वे 1 नवंबर की सुबह राजधानी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


रायपुर आगमन के बाद प्रधानमंत्री का पहला कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल में रहेगा, जहां वे बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जाएंगे। दिन में मोदी नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और फिर आदिवासी संग्रहालय का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन


शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव 2025 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती मनाई जा रही है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को राज्योत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed