फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi pays tribute to late BJP workers: Chandel reaches hospital, announces 5-5 lakh aid amount

PM मोदी ने दिवंगत बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि: अस्पताल पहुंचे चंदेल, 5-5 लाख सहायता राशि की घोषणा

Fri, 07 Jul 2023 10:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 10:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रायपुर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की निधन पर पीएम मोदी सहित भाजपा के सभी नेताओं  ने श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता पार्टी की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन
PM Modi pays tribute to late BJP workers: Chandel reaches hospital, announces 5-5 lakh aid amount
घायल कार्यकर्ता का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे नारायण चंदेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रायपुर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की निधन पर पीएम मोदी सहित भाजपा के सभी नेताओं  ने श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता पार्टी की ओर से दी जाएगी। वहीं घायलों के उपचार का खर्च बीजेपी वहन करेगी। इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर बस हादसे में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह दिवंगत कार्यकर्ताओं की अंत्येष्टि में शामिल होने सूरजपुर रवाना हो चुके हैं। बेलतरा के पास दुर्घटना में घायलों से मिलने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अपोलो अस्पताल बिलासपुर पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर घायल कार्यकर्ताओ के परिजनों से मिले। उन्हें ढांढस बंधाया। डॉक्टरों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन




इससे पहले दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सहित सभी नेताओं ने छत्तीसगढ़ के दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेलतरा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा बस के सड़क किनारे खड़े हाइवा से टक्कर के चलते हुआ है। बस में सवार कार्यकर्ता अंबिकापुर से प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में जयनगर क्षेत्र के ग्राम जमदेई निवासी सज्जन (30) पुत्र सोहन, रूपदेव (55) पुत्र सोनसाय और बलरामपुर जिले के निवासी बस चालक अकरम रजा (28) की मौत हो गई है। इसके अलावा छह लोग घायल हुए हैं। इनमें भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर लीलू गुप्ता,  सूरजपुर में पार्टी के मंडल महासचिव विशंभर यादव दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को सिम्स में भी भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed