Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Awas Yojana 2.0: Chhattisgarh receives Rs 435 crore central assistance for over 28,000 pucca houses

पीएम आवास योजना 2.0 से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 28 हजार से अधिक पक्के घरों के लिए 435 करोड़ की केंद्रीय सहायता

Tue, 10 Mar 2026 04:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 10 Mar 2026 04:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में 28 हजार 461 आवासों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 435 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मंजूर की है।

विज्ञापन
PM Awas Yojana 2.0: Chhattisgarh receives Rs 435 crore central assistance for over 28,000 pucca houses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में 28 हजार 461 आवासों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 435 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मंजूर की है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति ने राज्य की 263 परियोजनाओं को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को पक्के और सुरक्षित घर उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वीकृत परियोजनाओं में 211 लाभार्थी आधारित निर्माण परियोजनाएं और 52 किफायती आवास साझेदारी परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


लाभार्थी आधारित निर्माण योजना के अंतर्गत 13 हजार 058 आवासों को मंजूरी दी गई है, जिनमें पात्र हितग्राही अपनी निजी भूमि पर पक्का मकान बना सकेंगे। इसके पहले चरण में 52 परियोजनाओं के तहत 3844 आवासों को स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए 57 करोड़ 66 लाख रुपये की केंद्रीय सहायता तय की गई है। वहीं दूसरे चरण में 159 परियोजनाओं के माध्यम से 9214 आवासों के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिसके लिए 138 करोड़ 21 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है। इस श्रेणी के आवासों की औसत परियोजना लागत लगभग 3 लाख 89 हजार रुपये प्रति इकाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किफायती आवास साझेदारी योजना के तहत 15 हजार 363 आवास बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं के अंतर्गत शासकीय भूमि पर सार्वजनिक एजेंसियों के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर विकसित किए जाएंगे। इनमें स्लम पुनर्विकास और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सस्ते आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इस घटक के पहले चरण में 24 परियोजनाओं के तहत 6996 आवासों को स्वीकृति मिली है, जबकि दूसरे चरण में 28 परियोजनाओं के माध्यम से 8367 आवासों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इन आवासों की प्रति इकाई लागत लगभग 5 लाख 75 हजार रुपये निर्धारित की गई है और सभी परियोजनाओं को 36 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक 50 हजार आवासों के प्रस्ताव भेजने का लक्ष्य दिया था। राज्य सरकार ने 52 हजार 588 आवासों के प्रस्ताव प्रस्तुत कर इस लक्ष्य को पार कर लिया, जिसकी केंद्रीय समिति ने सराहना भी की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा परियोजनाओं से संबंधित सभी दस्तावेज, लाभार्थी सूची और आवश्यक प्रविष्टियां केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार यूनिफाइड वेब पोर्टल पर दर्ज की गई हैं। पात्र हितग्राहियों को केंद्रीय सहायता राशि आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।


इस बैठक में बिलासपुर जिले के रतनपुर के लिए एक नवाचारी डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है। इस परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक से 40 आवास बनाए जाएंगे। इनका निर्माण भवन निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद द्वारा किया जाएगा। राज्य शहरी विकास अभिकरण इन आवासों को पात्र लोगों को किराये पर उपलब्ध कराएगा। पर्यटन स्थल रतनपुर में बनने वाली यह परियोजना सामाजिक उपयोग के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने में सहायक मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed