फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pickup vehicle overturned uncontrolled in Janjgir Champa ten laborers injured

Janjgir Champa Accident: मजदूरों को ले जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, दस घायल, चार की हालत गंभीर

Tue, 28 Feb 2023 05:22 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 05:22 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दस मजदूर घायल हो गए, जिसमें कुछ ही हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर महावीर राइस मिल में काम करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Pickup vehicle overturned uncontrolled in Janjgir Champa ten laborers injured
जांजगीर-चांपा में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, दस मजदूर घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनीमाता चौक के पास मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। पिकअप में 10 मजदूर सवार थे। जिसमें 4 मजदूरों की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, 6 घायल मजदूरों का अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। सभी मजदूर महावीर राइस मिल में काम करने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार अमरताल गांव से सभी दस मजदूर पिकअप में बैठकर अकलतरा में स्थित महावीर राइस मिल में काम करने के लिए पिकअप से जा रहे थे। तभी अकलतरा के मिनीमाता चौक के पास पहुंचे थे कि पिकअप तेज रफ्तार होने के कारण चालक गिरधारी डहरिया पिकअप से अपना नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे जा पलटा। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना में पिकअप में सवार दस मजदूर घायल हो गए। राहगीरों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायल हुए मजदूरों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चार मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है। वहीं, अन्य छह मजदूरों का उपचार अकलतरा के सीएससी अस्पताल में चल रहा है। सभी मजदूर अमरताल गांव के रहने वाले हैं। जो महावीर राइस मिल में काम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से 4 घायल मजदूर

हीरा सिंह 25 वर्ष, प्रेम पटले 40 वर्ष, सुक्चन दिवाकर 28 वर्ष, घनाराम भारद्वाज 60 वर्ष।
 

छह अन्य घायल मजदूर

रामेश्वर प्रसाद 40 वर्ष, सुमित डहरिया 28 वर्ष, सोम टंडन 19 वर्ष, हरपाल डहरिया 28 वर्ष, नरेंद्र कुर्रे 50 वर्ष, चंद्रसेन कडोरिया 17 वर्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed