{"_id":"6654b2e2bce7cac5840a3366","slug":"pickup-loaded-with-workers-overturns-in-korea-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: हादसे के बाद भी नहीं सुधरते हालात, एक बार फिर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 25 से 30 महिला-पुरुष थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: हादसे के बाद भी नहीं सुधरते हालात, एक बार फिर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 25 से 30 महिला-पुरुष थे सवार
Mon, 27 May 2024 09:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 27 May 2024 09:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। पिकअप में 25 से 30 महिला-पुरुष सवार थे। इनमें से कुछ लोगों को चोट भी आई है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरिया जिले के चेर गांव में धौराटिकरा मोड़ के पास सोमवार को मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप मजदूरों को भरकर सोंस गांव से आ रही थी। पिकअप में 25 से 30 महिला पुरूष सवार थे। इनमें से कुछ लोगों को चोट भी आई है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए पिकअप हादसे में 19 मजदूरों की मौत के बाद जिले में पुलिस लगातार पिकअप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच आज मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। शासन-प्रशासन का निर्देश है कि यदि पिकअप वाहनों में सवारी को भरा जाता है तो ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने के साथ वैधानिक कार्रवाही की जाएगी। बावजूद जिले में इन कानून का कोई खास असर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
जिले में पिकअप चालक बेधड़क वाहनों में सवारी को ढो रहे हैं। साप्ताहिक बाजार में ग्रामीण इलाकों से आने वाले पिकअप वाहनों से लेकर ठेकेदार भी मजदूरों को लाने के लिए पिकअप वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक की कई जगह बारातों में भी पिकअप वाहन में सवारी ढो रहे हैं।
विज्ञापन