फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   people protest against coal block mine

छत्तीसगढ़ः दिल्ली तक पहुंची कोयले की आग

Thu, 15 Jan 2015 04:34 PM IST
नितिन श्रीवास्तव/बीबीसी
नितिन श्रीवास्तव/बीबीसी Updated Thu, 15 Jan 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
people protest against coal block mine

भारत में कोयला खदानों के कथित निजीकरण के विरोध में हड़ताल खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ के ग्रामीण लोगों ने खनन के विरोध में स्वर तेज कर दिया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के हसदेव-अरण्य क्षेत्र की 16 ग्राम सभाओं और धरमजयगढ़ क्षेत्र की चार ग्राम सभाओं ने पारित किए गए अपने प्रस्ताव में किसी भी प्रकार के खनन का विरोध किया है और कोयला मंत्री पीयूष गोयल को एक ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के घने जंगलों वाले इन इलाकों में लगभग 20 हजार ग्रामीण रहते हैं जिनकी आजीविका और जीवन-शैली प्रमुख रूप से जंगल और खेती पर निर्भर रही है।

एनडीए सरकार का अध्यादेश और अब मुश्किल

people protest against coal block mine

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुछ महीने पहले कोयला खदानों के आवंटन रद्द किए जाने के बाद, एनडीए सरकार ने अध्यादेश के जरिए निजी कंपनियों को खदान हासिल करने की अनुमति दी थी।

लेकिन छत्तीसगढ़ के इन ग्रामीणों का कहना है कि जैव विविधता से भरे उनके जंगलों में खनन नहीं होना चाहिए। हरिहरपुर ग्राम से दिल्ली तक विरोध करने के लिए पहुंचे मंगल साय ने कहा, "अगर खनन हुआ तो हमारे जंगल का विनाश हो जाएगा, पर्यावरण दूषित होगा और अगर जंगल ही नहीं रहे तो हमारी आगे आने वाली पीढ़ियां कहाँ जाएंगी"।

'छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन' के अंतर्गत विरोध कर रहे इन ग्राम सभा प्रतिनिधियों ने पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी अपनी गुहार लगाई है।

निजी कंपनियों को आवंटन

people protest against coal block mine

हसदेव-अरण्य क्षेत्र में कोयले की खदानें लगभग 1,600 वर्ग किलोमीटर तक फैली हैं जिनके अंतर्गत उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरबा, सुरगुजा और सूरजपुर ज‌िले आते हैं।

खबरों के अनुसार इस इलाके में करीब 30 कोयले के ब्लाक छांटें गए थे जिनमें से 16 को कई निजी और सरकारी कंपनियों को आवंटित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने जब इन आवंटनों को रद्द कर दिया, तब नई सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए इनके ई-ऑक्शन का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed