फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pawan Singh gave performance on Bhojpuri songs IN raipur

Raipur: 'जा हमरो उमर'.. सॉन्ग पर लोगों को झुमाया भोजपुरी स्टार पवन सिंह, रिया-जिया ने बिखेरा जलवा

Sun, 05 Mar 2023 05:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 05:52 PM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह होली महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचे। सर्व उत्तर भारतीय समाज की ओर से रायपुर स्थित दशहरा मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में लोगों को भोजपुरी गीतों पर जमकर झुमाया। 

विज्ञापन
Pawan Singh gave performance on Bhojpuri songs IN raipur
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह होली महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचे। सर्व उत्तर भारतीय समाज की ओर से रायपुर स्थित दशहरा मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में लोगों को भोजपुरी गीतों पर जमकर झुमाया। लोग साढ़े दस बजे तक उनके गानों पर थिरकते रहे। वहीं भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज अपने भोजुपरी गीतों से समा बांध दिया। डांसर रिया-जिया की जोड़ी ने जलवा बिखेरा। शानदार डांस कर लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन






पवन सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत माता भजन 'फुलवा मंगईबो ए मइया'....से की। इसके बाद लोगों की फरमाइस पर एक से बढ़कर एक अपने भोजपुरी एलबम के गानों और भोजपुरी फिल्मी गीतों पर नाचते रहे। होली गीतों पर लोगो को थिरकने पर मजबूर कर दिया। लोग अपने चहेते सितारे को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। अपने मोबाइल पर इस शानदार पल को कैद करते दिखे। पहली बार छत्तीसगढ़ का पूरा भोजपुरी समाज एक मंच यानी सर्व उत्तर भारतीय समाज के बैनर तले एकजुट हुआ है। इसलिए ये कार्यक्रम कई मायनों में बेहद खास रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पहली बार रायपुर में दिया परफॉर्मेंस 
बता दें कि पवन सिंह इससे पहले सरगुजा में भी प्रस्तुति देने आए थे,लेकिन रायपुर में पहली बार पवन सिंह ने परफॉर्मेंस दिया। बोर्ड परीक्षा के चलते उनके कार्यक्रम को रात साढ़े 10 बजे कर दिया गया। इससे इतर भोजपुरी कार्यक्रम देर रात तक चलते रहते हैं। पवन सिंह का शानदार होली गाना हाल ही में 14 फरवरी को रिलीज किया गया है। 'रंग ठोपे ठोप चार नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह के इस गाने में उनके साथ शिवानी सिंह ने भी आवाज दी है। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।



इन गानों और फिल्मों के लिए फेसम है पवन सिंह
पवन सिंह का अब तक का सबसे हिट सॉन्ग लाली पॉप लागेलू....,  सानिया कट नथुनिया... दुनिया में सब कुछ करिहा.... राते दिया बुताके... छलकता हमरो जवनिया... ले लो पुदीना..... के  लिए जाना जाता है। इसके बाद वो भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हो गए। उन्हें इंडस्ट्रीज में पॉवर स्टार, रॉक स्टर और सुपर स्टार के नाम से जाना जाता है। उनके फिल्मों में किस्मत (2022), देश प्रेम (2022), मर्डर (2022) त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज जैसी कई सुपर-डुपर फिल्में दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed