{"_id":"64db42ccc2ad3643830e5baa","slug":"parliamentary-secretary-shishupal-shorey-health-deteriorated-during-swatantrata-diwas-samaroh-in-kanker-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2023 : समारोह के दौरान संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2023 : समारोह के दौरान संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Tue, 15 Aug 2023 02:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:49 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबियत बिगड़ गई। अधिकारियों द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। नरहरदेव मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान अचानक मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबियत बिगड़ गई। कांकेर के नरहरदेव ग्राउंड में मुख्यमंत्री का संदेश वाचन थे, तभी अचानक गिरने लगे। इस दौरान पीछे खड़े कांकेर एसपी ने उन्हें पकड़ा, जिससे वो जमीन में गिरने से बच गए। शिशुपाल शोरी का तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी तबियत ठीक बताई है। बहुत देर खड़े रहने के चलते उन्हें चक्कर आ गया था।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि की अचानक तबियत बिगड़ जाने के बाद कांकेर कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का मोर्चा संभला। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन पूरा किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल सहित कांकेर के तमाम जनप्रनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन