फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Palamu: body of an orchestra dancer of Chhattisgarh found hanging in Jharkhand, operator and other dancers absconded

पलामू : छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर का शव झारखंड में फंदे पर लटकता मिला, संचालक व अन्य नर्तकियां फरार

Mon, 09 May 2022 01:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 09 May 2022 01:07 PM IST
सार

घटना विश्रामपुर के नावाडीहखुर्द में हुई। मृतका की पहचान कलावती पावले 27 के रूप में हुई। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कपटहरी गांव की रहने वाली थी

विज्ञापन
Palamu: body of an orchestra dancer of Chhattisgarh found hanging in Jharkhand, operator and other dancers absconded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर इलाके में छत्तीसगढ़ की एक ऑर्केस्ट्रा डांसर का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। इस घटना के बाद से ऑर्केस्ट्रा का संचालक व उसके साथ रहने वाली अन्य नर्तकियां फरार हैं। संचालक पर लड़कियों के शोषण का आरोप है। 

विज्ञापन

नर्तकी द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाए जाने की यह घटना विश्रामपुर के नावाडीहखुर्द में हुई। मृतका की पहचान कलावती पावले 27 के रूप में हुई। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कपटहरी गांव की रहने वाली थी। कलावती पिछले कुछ सालों से नावाडीहखुर्द में चंद्रिका यादव नाम के व्यक्ति के यहां रह रही थी। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह कलावती का शव छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच की जा रही है। मामले में पूछताछ के लिए ऑर्केस्ट्रा के दो डांसरों को तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी आलोक सोरेन ने बताया कि मामला संदिग्ध मौत का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। युवती की मांग में सिंदूर लगा हुआ है। मृत युवती सुमित कुमार के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थी। सूचना मिली है कि कुमार छत्तीसगढ़ से लड़कियों को लाकर नर्तकियों के रूप में कार्यक्रमों में शामिल कराता है।


गरीब लड़कियों को बनाया आइटम गर्ल्स 
विश्रामपुर मुख्यालय व नावाडीहखुर्द में कई जगहों पर छत्तीसगढ़ के सुदूर इलाकों से लड़कियों को लाकर रखा जाता है और उन्हें आइटम गर्ल्स का नाम दिया जाता है। इन्हें अच्छी कमाई का लालच देकर यहां लाया जाता है और फिर शोषण किया जाता है। कलावती की संदिग्ध मौत के बाद से कई डांसर तथा ऑर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed