फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pak hacker hacked chhattisgarh govt website

पाकिस्तानी हैकरों ने हैक की छत्तीसगढ़ सरकार की वेबसाइट

Thu, 01 Oct 2015 03:37 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
Pak hacker hacked chhattisgarh govt website

छत्तीसगढ़ से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले किसी पाकिस्तानी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट हैक कर ली थी। हैकर ने छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट में पाकिस्तान का झंडा लगाकर उस पर रूमी खान लिख दिया था।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ इंफोटेक बायोटेक प्रमोशन सोसायटी, चिप्स ने छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट को सुधार कर दिया। बताया ये भी जा रहा है कि हैकरों ने कुल 24 वेबसाइट हैक की थी।
विज्ञापन


वेबसाइट सीजी खबर डॉट कॉम के अनुसार मंगलवार को किसी पाकिस्तानी हैकर ने छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in को हैक कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही सरकार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पकड़ में आते ही सुधार में जुटा शासन

Pak hacker hacked chhattisgarh govt website

छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट के निर्माता तथा देखरेख करने वाले छत्तीसगढ़ इंफोटेक बायोटेक प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है तथा जल्द ही वेबसाइट में सुधार कर लिया जायेगा।

सौरभ कुमार ने बताया कि हैकर ने पुलिस विभाग की वेबसाइट को इसलिए हैक कर लिया क्योंकि इसे अपडेट नहीं किया जा सका था।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी विभागों की वेबसाइट के निर्माण और रखरखाव के लिए चिप्स को नोडल एजेंसी बनाया है। चिप्स के अधिकारी ने बताया कि एक सर्वर में अभी 18 वेबसाइटों का परिचालन किया जा रहा है। अभी इसमें सुधार कार्य के लिए सर्वर को बंद कर दिया गया है जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed