फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Padma Vibhushan Teejanbai health Improvement, Treatment is going on under supervision of the Health Department

पद्म विभूषण तीजनबाई की तबीयत में सुधार: स्वास्थ्य महकमें की निगरानी में चल रहा इलाज, CM भूपेश ने लिया संज्ञान

Fri, 14 Jul 2023 09:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 09:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ और देश की प्रसिद्ध पड़वानी गायिका पद्मश्री एवं पद्मविभूषण तीजनबाई तबीयत में सुधार हुआ है। अब उनकी हालत स्थिर है। वो गृहग्राम गनियारी में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। तीजनबाई स्वास्थ्य विभाग की गहन निगरानी में हैं।

विज्ञापन
Padma Vibhushan Teejanbai health Improvement, Treatment is going on under supervision of the Health Department
स्वास्थ्य महकमें की निगरानी में चल रहा इलाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ और देश की प्रसिद्ध पड़वानी गायिका पद्मश्री एवं पद्मविभूषण तीजनबाई तबीयत में सुधार हुआ है। अब उनकी हालत स्थिर है। वो गृहग्राम गनियारी में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। तीजनबाई स्वास्थ्य विभाग की गहन निगरानी में हैं। डॉक्टर्स की देखरेख में उनका निरंतर जांच एवं इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर मशहूर पंडवानी कलाकार तीजनबाई जी की तबीयत खराब होने की खबर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तत्काल डाक्टरों की टीम तीजन बाई  जी के ग्राम गनियारी स्थित निवास पर पहुंची और उनकी जांच की। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. जे पी मेश्राम ने बताया कि  बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्सा अधिकारी दल को निर्देशित किया। इसके बाद डॉक्टर भुवनेश्वर कठोतिया एवं नर्सिंग स्टाफ गुलशन खलखो ने अतिशीघ्र उनके निवास गनियारी में पहुंचकर उनकी जांच की। डॉ कठोतिया ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद एवं उनके सेक्टर 9 हॉस्पिटल से  पूर्व से चल रहे ईलाज,दवाओं आदि की जानकारी ली एवं उचित परामर्श दिया। उनके परिवारजन की ओर से उन्हें वर्तमान में घर में ही स्वास्थ्य लाभ लेने निवेदन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीजन बाई जी का पूर्व से कोरोनरी आर्टरी डिसीज, हाइपरटेंशन,डायबिटीज ,स्ट्रोक विथ रेसीड्यूल परेसिस आदि का इलाज चल रहा है। उनके सलाहकार चिकित्सक की ओर से सुझाई गई दवाइयां उनकी ओर से ली जा रही है।

दुर्ग जिले के कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीना के निर्देश पर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) की टीम और हमर क्लिनिक गनियारी की चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपाली अग्निहोत्री, नर्सिंग दल एवं बीईटीओ सैय्यद असलम द्वारा आज 14 जुलाई को पद्मविभूषण तीजन बाई की स्वास्थ्य जांच की गई। उनकी तबीयत स्थिति है। वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की टीम के माध्यम से उनकी सेहत पर लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन के विशेष अभियान के तहत फिजियो एट होम परामर्श प्रदान भी किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने परिजनों से फोन पर की बात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवारजनों से फोन पर बात करके उन्हें आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने तीजन बाई के परिवार से कहा कि हम हर तरह से आपके साथ हैं और स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी । मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed