फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy worth 77.33 lakh missing from Bhanwarmal committee case filed against 11 including manager in Ramanujgan

Ramanujganj Balrampur: भंवरमाल समिति से 77.33 लाख का धान गायब, प्रबंधक समेत 11 पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 06:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Jul 2024 06:10 PM IST
सार

रामनुजगंज बलरामपुर जिले के भंवरमाल समिति से 77 लाख रुपये से अधिक का धान एवं वारदाना गायब होने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में समिति से 2316 क्विंटल धान एवं 22158 नग वारदाना जांच में कम पाया गया।

विज्ञापन
Paddy worth 77.33 lakh missing from Bhanwarmal committee case filed against 11 including manager in Ramanujgan
भंवरमाल समिति से 77.33 लाख का धान गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनुजगंज बलरामपुर जिले के भंवरमाल समिति से 77 लाख रुपये से अधिक का धान एवं वारदाना गायब होने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में समिति से 2316 क्विंटल धान एवं 22158 नग वारदाना जांच में कम पाया गया। मामले में दो दिनों पूर्व ही एफआईआर रामानुजगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने समिति प्रबंधक सहित धान खरीदी से जुड़े 11 आरोपियों के खिलाफ धारा 409 के तहत अपराध दर्ज किया है। अन्य 7 आरोपी फरार बताए गए हैं।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भंवरमाल में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत वर्ष 2023-24 में कुल 75409 क्विंटल धान खरीदा गया था। धान के उठाव के दौरान डीएमओ बलरामपुर द्वारा डीओ काटा गया तो समिति में करीब 2300 क्विंटल धान नहीं मिला। इसकी शिकायत कलेक्टर बलरामपुर से की गई। शिकायत पर सहायक आयुक्त कार्यालय, पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा मामले की जांच कराई गई तो केंद्र में 2316 क्विंटल धान एवं 22158 नग वारदाना कम पाया गया। 

विज्ञापन


दो प्रभारियों ने की थी खरीदी

अंकेक्षण अधिकारी बी.तिर्की द्वारा किए गए जांच में पता चला कि समिति में दो खरीदी प्रभारियों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदा था। पहले खरीदी केंद्र प्रभारी राजू गुप्ता एवं लालाजी सिंह द्वारा 23331.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई एवं पूरे धान का उठाव कराया गया। इसके बाद खरीदी केंद्र प्रभारी विक्रम गुप्ता द्वारा कुल 52078 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसमें 49761.92 क्विंटल धान का उठाव किया गया। समिति से 2316.08 क्विंटल धान एवं 22158 नग बोरा गायब मिला, जिसकी कीमती 77 लाख 33 हजार 798 रुपये बताई गई है। जांच रिपोर्ट के साथ खाद्य निरीक्षक प्रशांत राजवाड़े ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


11 पर जुर्म दर्ज, 4 गिरफ्तार 
पुलिस ने मामले में खरीदी केंद्र प्रभारी विक्रम गुप्ता, गेट प्रभारी उदय प्रजापति फड़ मुंशी अनिल सिंह, संजीत सिंह धमेंद्र, सोमारू एक्का, शंकर प्रजापति, कुलदीप सोनवारी, विजय सिंह एवं वारदाना प्रभारी अंकित गुप्ता, जितेंद्र कुशवाहा के खिलाफ धारा 409, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने मामले में खरीदी केंद्र प्रभारी विक्रम गुप्ता (26), सोमारू एक्का (28), विजय सिंह (31), जितेंद्र कुशवाहा (26) को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के जेएमएफसी कोर्ट रामानुजगंज में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 


तीन समितियों से धान गायब, दर्ज है एफआईआर 
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सहकारी समिति महावीरगंज में एक करोड़ 14 लाख रुपये का धान गायब मिला है। मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है एवं दो को गिरफ्तार किया है। पूर्व में बलरामपुर जिले के डोंगरो एवं भंवरमाल समिति से भी 70 लाख रुपये का धान गायब मिलने के मामल में एफआईआर की गई है। 


बलरामपुर में रिकार्ड धान की खरीदी 
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2023-24 में सरगुजा संभाग में टारगेट से नौ लाख 87 हजार 526 क्विंटल अधिक धान की खरीदी हो गई है। इनमें अकेले बलरामपुर जिले ने चार लाख 99 हजार क्विंटल अधिक धान व सरगुजा जिले में दो लाख 98 हजार क्विंटल अधिक धान की खरीदी की गई है। यह स्थिति तब है जब आनावारी रिपोर्ट सामान्य है और 26986 किसानों ने अपना धान ही नहीं बेचा है। धान खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। बलरामपुर के अन्य समितियों में भी धान गायब है, जिसकी जांच की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed