फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy procurement at support price picks up in Chhattisgarh, 7.28 lakh quintals procured in four days

CG News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेज, चार दिनों में 7.28 लाख क्विंटल की खरीद

Wed, 19 Nov 2025 02:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 19 Nov 2025 02:12 PM IST
सार

15 नवंबर से शुरू हुई खरीदी के तहत अब तक कुल 7 लाख 28 हजार 4 क्विंटल धान लिया जा चुका है। इसमें 3 लाख 4 हजार 512 क्विंटल मोटा धान, 2 लाख 1 हजार 174 क्विंटल पतला और 2 लाख 22 हजार 317 क्विंटल सरना धान शामिल है।

विज्ञापन
Paddy procurement at support price picks up in Chhattisgarh, 7.28 lakh quintals procured in four days
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला बिना किसी अवरोध के जारी है। धान खरीदी शुरू हुए मात्र चार दिन हुए हैं, लेकिन उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी से बढ़ी है। सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल का भी धान खरीदी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और सभी समितियों में बिना रुकावट किसानों से धान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन


18 नवंबर को अकेले 4 लाख 56 हजार 859 क्विंटल धान की खरीदी की गई। वहीं 15 नवंबर से शुरू हुई खरीदी के तहत अब तक कुल 7 लाख 28 हजार 4 क्विंटल धान लिया जा चुका है। इसमें 3 लाख 4 हजार 512 क्विंटल मोटा धान, 2 लाख 1 हजार 174 क्विंटल पतला और 2 लाख 22 हजार 317 क्विंटल सरना धान शामिल है।
विज्ञापन


राज्य के 2739 उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, बारदाना और अन्य सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। धान उपार्जन के समानांतर भुगतान की व्यवस्था भी तेज रफ्तार से जारी है। इस वर्ष धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने विपणन संघ को 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध कराई है, ताकि किसानों के भुगतान में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य विभाग के अनुसार, राज्य के सभी 33 जिलों में खरीदी शुरू हो चुकी है। 1155 उपार्जन केंद्रों में किसान धान बेच चुके हैं।
सबसे अधिक धान खरीदी वाले जिला बेमेतरा में 97 हजार 698.8 क्विंटल, राजनांदगांव में 92 हजार 390.4 क्विंटल और रायपुर 83 हजार 299.2 क्विंटल धान खरीदी हुई है।


जिला-वार खरीदी के अन्य प्रमुख आंकड़े
बस्तर 395.6 क्विंटल, बीजापुर 155.2, दंतेवाड़ा 6.4, कांकेर 754.8, कोण्डागांव 5351.2, नारायणपुर 7.2, सुकमा 24.4, बिलासपुर 4050.4, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 6668.4, जांजगीर-चांपा 67.6, कोरबा 396.8, मुंगेली 8806.8, रायगढ़ 3949.6, सक्ती 48, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 3922.8, बालोद 70197.2, दुर्ग 73033.6, कवर्धा 22252.4, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 50926, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 3214, बलौदाबाजार 60551.2, धमतरी 75660.8, गरियाबंद 28674.4, महासमुंद 23388.8, बलरामपुर 1490.4, जशपुर 248, कोरिया 4200, सरगुजा 645.2, सूरजपुर 3415.2, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 1513.6 क्विंटल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed