फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy could not be lifted in Balod even after 22 days of purchase in balod

CG: खरीदी के 22 दिन बाद भी नहीं सका धान उठाव, अब खा रहे चूहे; पिछले साल डीएमओ को मिला था जीरो शॉर्टेज का तमगा

Sat, 24 Feb 2024 05:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 Feb 2024 05:19 PM IST
सार

बालोद जिले में धान खरीदी बंद हुए लगभग 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी धान का उठाव नहीं किया गया है। पिछले साल जीरो शॉर्टेज का तमगा लेने वाले डीएमओ के इस कार्यकाल में धान को चूहे खा रहे हैं और धान भी बर्बाद होने की स्थिति में है। 

विज्ञापन
Paddy could not be lifted in Balod even after 22 days of purchase in balod
धान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में धान खरीदी बंद होने के बाद लगभग 22 दिन का समय गुजर चुका है। बावजूद इसके खरीदी केंद्रों में लाखों क्विंटल धान जमा है, जब जिम्मेदार अधिकारी डीएमओ से इस पूरे मामले में कुछ पूछा जाता है तो कैमरे में कुछ भी बताने से इंकार करते हैं। पिछले साल जीरो शॉर्टेज का तमगा लेने वाले डीएमओ के इस कार्यकाल में धान को चूहे खा रहे हैं और धान भी बर्बाद होने की स्थिति में है। वहीं, कलेक्टर ने पूरे मामले में कहा की इस बार उम्मीद से ज्यादा धान खरीदी हुई है। शासन को उठाव के लिए डिमांड भेजा गया है। जल्द ही उठाव किया जाएगा।

विज्ञापन


बालोद जिले में कलेक्टर जहां एक तरफ व्यवस्थित धान खरीदी के बाद अब व्यवस्थित रूप से धान के परिवहन को लेकर व्यवस्था बना रहे हैं। वहीं, संबंधित विभाग की देख रेख में धान को चूहे चट कर जा रहे हैं। बालोद जिले के लाटाबोड़ सोसायटियों में धान को चूहे से बचाने अब बोरे बदले जा रहे हैं। वहीं, कुछ प्रबंधकों का कहना है कि हर बार प्रबंधक अपनी तनख्वाह के पैसे से शॉर्टज नहीं भर सकते।
विज्ञापन


आपको बता दें इस बार संग्रहण केंद्रों में धान थोड़ा भी नहीं है सीधे उठाव किया जा रहा है। इस सत्र पूरे जिले में 74.87 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई है और 1 लाख 44 हजार 481 किसानों ने अपना धान बेचा है। भले ही धान संग्रहण केंद्र इस बार खाली हों, लेकिन मार्कफेड विभाग के लोगों ने संग्रहण केंद्रों में पार्टियां खूब की है। यह विषय भी धान खरीदी के बाद चर्चा में रही यह मामला धान संग्रहण केंद्र ग्राम जगतरा का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed