फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Organ donation festival day celebrated at Mekaj in jagdalpur

Indian Organ Donation Day : मेकाज में मनाया गया अंगदान महोत्सव दिवस, MBBS के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Thu, 03 Aug 2023 03:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Aug 2023 03:58 PM IST
सार

मेकाज में इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे मनाया गया। एनाटोमी विभाग के एचओडी इसके इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर ऑर्गन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Organ donation festival day celebrated at Mekaj in jagdalpur
स्व. बलिराम कश्यप मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्व. बलिराम कश्यप मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे मनाया गया। इसमें वर्ष 2022 के छात्र-छात्राओं को इस दिन के लिए पोस्टर बनाने की बात भी कही गई थी। बेस्ट तीन पोस्टर बनाने वाले ग्रुप को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। इन पोस्टरों के निरीक्षण के लिए तीन निर्णायक भी रखे गए थे, जिनके द्वारा ग्रुप का सलेक्शन भी किया गया।

विज्ञापन


इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे के संबंध में एनाटोमी विभाग के एचओडी डॉक्टर बीथिका नेल कुमार ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा आए आदेश के अनुसार आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अंगदान महोत्सव एक से 31 जुलाई तक मनाया गया। वहीं, ती अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल में अंगदान महोत्सव को मानने की अपील की गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को मेकाज में वर्ष 2022 के एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को इस दिन को मानने के साथ ही ऑर्गन के महत्व के बारे में जानकारी के लिए एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 124 छात्र-छात्राओं को अलग-अलग ग्रुप में विभाजित किया गया। उन्हें पोस्टर बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इन ग्रुपों ने करीब 32 पोस्टर भी तैयार किए। इन पोस्टरों में बेस्ट पोस्टर के चयन के लिए तीन निर्णायक भी रखे गए थे, जिसमें डॉक्टर छाया सोरी, डॉक्टर प्रदीप पांडेय एवम कमलेश ध्रुव मौजूद थे। उनके द्वारा पोस्टरों का निरीक्षण करने के साथ ही उन पोस्टरों में बने ऑब्जेक्टिव के संबध में छात्र-छात्राओं से जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अगस्त को क्यों मनाया जाता है इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे
जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 1994 को ह्यूमन ऑर्गन एक्ट बनाया गया था, जिसके बाद पहला दिल का ट्रांसफ्लांट 3 अगस्त को किया गया था। इसीलिए तीन अगस्त को इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है।

एक व्यक्ति के ऑर्गन से बचा सकते हैं 8 जिंदगी
बता दें कि प्रति वर्ष 13 अगस्त को दुनियाभर में ऑर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है। नेशनल हेल्थ पोर्टल के मुताबिक, भारत में हर साल 5 लाख लोगों की मौत समय पर ऑर्गन न मिलने की वजह से हो जाती है। इनमें से दो लाख ऐसे हैं, जिनकी मौत लिवर नहीं मिलने की वजह से होती है। एक इंसान अपने ऑर्गन डोनेट कर आठ लोगों को नया जीवन दे सकता है।


ऑर्गन डोनेशन की कब हुई शुरुआत
आधुनिक चिकित्सा ने एक शख्स से दूसरे शख्स में अंगों को प्रत्यारोपित करना संभव बना दिया है। पहली बार सफल अंग प्रत्यारोपण अमेरिका में 1954 में किया गया था। डॉक्टर जोसेफ मरे को फिजियोलॉजी और मेडिसिन में जुड़वा भाइयों रोनाल्ड और रिचर्ड हेरिक के बीच सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण करने पर 1990 में नोबेल पुरस्कार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed