फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Operation Cyber Shield: Raipur Police arrested 5 members of Cambodia gang, exposed fraud worth crores

ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर पुलिस ने किया कंबोडिया गैंग के 5 सदस्य को गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़

Thu, 21 Aug 2025 06:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Aug 2025 06:22 PM IST
सार

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के दो अलग-अलग मामलों में ठगी करने वाले कंबोडिया गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Operation Cyber Shield: Raipur Police arrested 5 members of Cambodia gang, exposed fraud worth crores
कंबोडिया गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के दो अलग-अलग मामलों में ठगी करने वाले कंबोडिया गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपराध करने के बाद फरार होकर अलग-अलग राज्यों में छिपे हुए थे, जिन्हें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से पकड़ा गया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पहला मामला : 14 लाख की ठगी
प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद देवांगन ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात कॉलर्स ने खुद को सीबीआई और आरबीआई अधिकारी बताकर उन्हें फर्जी "मनी लॉन्ड्रिंग केस" में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उन्हें 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जोड़े रखकर मानसिक दबाव बनाया और 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस पर अपराध क्रमांक 282/25 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन

दूसरा मामला : 88 लाख की ठगी
इसी तरह, प्रार्थी संतोष दाबडघाव से भी आरोपियों ने दूरसंचार विभाग व मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर संपर्क किया और मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा मामला बताकर उन्हें डराया। डिजिटल अरेस्ट के दौरान 24 घंटे व्हाट्सएप कॉल पर रखकर उनसे 88 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 305/24 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई गिरफ्तारी
आईजी रायपुर रेंज ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण कर आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया। जांच में सभी आरोपियों की पहचान की गई, जो अपराध के बाद अलग-अलग राज्यों में जाकर छिपे हुए थे।

आरोपी गिरफ्तार

  • मनीष पाराशर (27 वर्ष, दिल्ली) – कॉल करने में शामिल
  • अर्जुन सिंह (25 वर्ष, हाथरस, यूपी) – कॉल करने में शामिल
  • राहुल मर्कड (40 वर्ष, अहमदनगर, महाराष्ट्र) – रकम को इधर-उधर करने में शामिल
  • आकाश तुषरानी (33 वर्ष, उल्हासनगर, ठाणे, महाराष्ट्र) – रकम को खपाने में शामिल
  • लखन जाटव (उज्जैन, मध्यप्रदेश) – रकम ट्रांसफर में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed