{"_id":"63fc59e97590fe005e0f3bd5","slug":"op-chowdhary-said-on-congress-convention-in-raipur-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: ओपी चौधरी बोले- कांग्रेस अधिवेशन समुद्र मंथन नहीं जो अमृत निकलता, तीन दिनों के मंथन में झाग ही निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: ओपी चौधरी बोले- कांग्रेस अधिवेशन समुद्र मंथन नहीं जो अमृत निकलता, तीन दिनों के मंथन में झाग ही निकला
Mon, 27 Feb 2023 12:51 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:51 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन नहीं था, जो अमृत निकलता । तीन दिनों से चल रहा मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन नहीं था, जो अमृत निकलता । तीन दिनों से चल रहा मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा है। वहीं ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
जिस राहुल गांधी ने कांग्रेस को दो बार विपक्ष के लायक तक नहीं छोड़ा। जो सीधे नेतृत्व लेने की जिम्मेदारी से बचकर रिमोट से कांग्रेस चलाना चाहते हैं। उसी राहुल के पीछे कांग्रेस चलेगी। देश में एकता और अखंडता की दुहाई देने वाले राहुल सनातन संस्कृति का अपमान करते हुए हिंदू और हिंदुत्व में भेद करते हैं, सन्यासी और पुजारियों में भेद करते हैं और वही इंसान भारत जोड़ों का नारा देते है। क्या देश में बहुसंख्यक वर्ग का अपमान कर उनकी संस्कृति का अपमान करके देश को जोड़ा जा सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवेशन की पूर्णाहुति यह की 76 वर्ष की सोनिया गांधी कहती है मैं थक गई हूं, अब मेरे सन्यास का समय आ गया है। और वहीं नए-नए अध्यक्ष बने 80 वर्ष के बुजुर्ग खरगे कांग्रेस को नया उत्साह के साथ नई दिशा में ले जाने का संकल्प पारित करते हैं।