फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   online fraud with pharmacist on pretext of electricity bill in gpm

फार्मासिस्ट से ढाई लाख की ठगी: बिजली कनेक्शन कटने का झांसा दे भेजा लिंक, पेमेंट करते ही खाते से निकल गए रुपये

Tue, 14 Feb 2023 06:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Feb 2023 06:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में ऐसे ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बिजली बिल जमा करने के नाम पर लिंक भेजा जाता है। उस पर क्लिक करते ही खाते से रुपये निकल जाते हैं। पुलिस की ओर से ऐसे ठगों से बचने और इस तरह के लिंक पर क्लिक न करने की सलाह बार-बार दी जा रही है। इसे लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। 

विज्ञापन
online fraud with pharmacist on pretext of electricity bill in gpm
थाने में शिकायत लेकर पहुंचा फार्मासिस्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक फार्मासिस्ट को बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देकर शातिर ठगों ने ढाई लाख रुपये खाते से निकाल लिए। ठगों ने कॉल कर बिल जमा करने की बात कही और फिर मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया। इस लिंक पर पेमेंट करने के लिए कहा गया। इसके बाद फार्मासिस्ट के खाते से रुपये कट गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर फार्मासिस्ट को ठगी का पता चला। थाने पहुंचकर उसने एफआईआर दर्ज कराई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर पर संपर्क को कहा
जानकारी के मुताबिक, ज्योतिपुर में रहने वाले नवनीत चौरसिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निवासी हैं। वह यहां पर परमाणु ऊर्जा विभाग में फार्मासिस्ट हैं। उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपने बिजली का बिल नहीं जमा किया है। जमा नहीं होने के चलते कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज में एक मोबाइल नंबर दिया था, जिस पर संपर्क करने की बात लिखी थी। इस पर नवनीत ने मैसेज में दिए नंबर पर कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। फिर शाम को उसी नंबर से नवनीत के पास कॉल आया।
विज्ञापन




खाते से तीन बार में निकल गए रुपये
कॉल करने वाले ने कहा कि आपके बिजली बिल को अपडेट करना है। इसके लिए आपके नंबर पर एक लिंक भेजा गया है। इस लिंक के जरिए 11 रुपये का पेमेंट कर दीजिए। उसकी बातों में आकर नवनीत ने नेट बैकिंग के जरिए रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर ठग ने कहा कि आपका बिल अपडेट हो रहा है, अभी कॉल मत काटिएगा। कुछ ही देर में नवनीत के मोबाइल पर तीन बार में 2.49 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया। इसके बाद नवनीत को ठगी का अहसास हुआ और वह पुलिस के पास पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed