{"_id":"64b404fe11fd2c5faf019fa7","slug":"online-betting-7-bookies-arrested-in-raipur-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh news: खंडहर में खेला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 7 सटोरियों को रायपुर पुलिस ने धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh news: खंडहर में खेला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 7 सटोरियों को रायपुर पुलिस ने धर दबोचा
Sun, 16 Jul 2023 08:26 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 08:26 PM IST
सार
रायपुर पुलिस ने महादेव एप में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 7 सटोरिए गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र लाभांडी स्थित सुनीता पार्क के पास खंडहर में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा के खेला रहे थे। इसकी जानकारी एंटी क्राइम एंड फाइबर यूनिट को मिला।
विज्ञापन
7 सटोरियों को रायपुर पुलिस ने धर दोबाचा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस ने महादेव एप में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 7 सटोरिए गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र लाभांडी स्थित सुनीता पार्क के पास खंडहर में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा के खेला रहे थे। इसकी जानकारी एंटी क्राइम एंड फाइबर यूनिट को मिला। इस पर टीम ने रेड कार्रवाई की जिस पर खंडहर में 7 लोग मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शुभम चौहान, गुड्डू सिंह, गुरपाल सिंह, विकास कुमार साहू, राकेश कुमार मेडेकर, विकास अडानी और कृष्णा विश्वकर्मा निवासी दुर्ग का होना बताया।
विज्ञापन
इस दौरान टीम के सदस्यों ने इनके मोबाइल चेक करने पर महादेव ऑनलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया। इसके साथ ही कई बैंक खातों में सट्टा के पैसों का लेन-देन करना भी पाया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त कुल 7 नग मोबाइल फोन की कीमती लगभग 1 लाख रुपए जब्त कर आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 432/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 का अपराध दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार सटोरिए
- शुभम चौहान 26 साल, थाना छावनी, जिला दुर्ग निवासी।
- गुड्डू सिंह 28 साल, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता हाउसिंग बोर्ड भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग निवासी।
- गुरपाल सिंह ऊर्फ लक्की 36 साल, थाना सुपेला, जिला दुर्ग निवासी।
- विकास कुमार साहू ऊर्फ विक्की 20 साल, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग निवासी।
- राकेश कुमार मेडेकर 47 साल, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग निवासी।
- विकास अदानी 33 साल, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग निवासी।
- कृष्णा विश्वकर्मा 27 साल, हाउसिंग बोर्ड इंड्रस्टीयल ऐरिया थाना जामुल, जिला दुर्ग निवासी।
विज्ञापन