फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   online application for Unemployment allowance click these link

बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए घर बैठे कर सकते हैं आवेदन, इस लिंक पर क्लिक कर आसानी से करें अप्लाई

Sun, 02 Apr 2023 07:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 07:08 PM IST
सार

अब शिक्षित बेरोजगार युवक बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए घर से ही आवेदन कर सकता है। इसके लिए च्वॉइस सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं है। आसानी से भत्ता पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
online application for Unemployment allowance click these link
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब शिक्षित बेरोजगार युवक बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए घर से ही आवेदन कर सकता है। इसके लिए च्वॉइस सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं है। आसानी से भत्ता पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार, प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक अप्रैल से ढाई हजार रुपए प्रतिमाह भत्ता देने की योजना का किया गया है। रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देशानुसार  जिले के सभी च्वाइस सेंटरों और सीएससी में भी बेरोजगारों का पंजीयन हो रहा है। 

विज्ञापन


बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए नगर निगम रायपुर क्षेत्र में हर जोन कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में तीन और जिले के अन्य सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी एक-एक हेल्प डेस्क पंजीयन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


कलेक्टर ने जारी किया निर्देश 
कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता पंजीयन को ध्यान में रखते हुए रोजगार कार्यालयों में पंजीयन के नवीनीकरण, राजस्व कार्यालयों में आय-निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सभी जरूरी निर्देश अधिकारियों को जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट, शैक्षणिक योग्यता के लिए 12वीं उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आय का प्रमाण पत्र होना चाहिए। वहीं आवेदन करने के लिए कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है। 
     
इस लिंक पर करें आवेदन
https://berojgaribhatta.cg.nic.in 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed