फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One youth died and two youth were injured in road accident in Korba

दर्दनाक: जन्मदिन के दिन युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्तों के साथ निकला था घूमने; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 10 Feb 2024 05:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 Feb 2024 05:16 PM IST
सार

कोरबा जिले में हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके दो दोस्त घायल हो गए। बताया जा रहा है कि युवक का जन्मदिन था और जन्मदिन मनाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था।

विज्ञापन
One youth died and two youth were injured in road accident in Korba
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए दो दोस्तों के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहा था। शुक्रवार शाम को हाईवे पर मुनगाडीह पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जन्मदिन के दिन ही युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके दोनों साथी घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बांकीमोंगरा निवासी मयंक चौधरी का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस मौके पर देर शाम वह अपने दो दोस्त पीयूष व सत्यप्रकाश के साथ पार्टी मनाने के लिए बाइक में सवार होकर बिलासपुर जा रहा था। इस दौरान मुनगाडीह पुलिया के पास हाइवे से गुजर रहे तेजरफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चला रहे मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को 108 व 112 टीम ने पाली अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गजरा बस्ती निवासी मयंक चौधरी (17) पुत्र सुनील चौधरी कक्षा दसवीं का छात्र था। सुनील चौधरी ऑटो चलाकर अपने एक बेटी और इकलौते बेटे समेत पत्नी का भरण-पोषण करते आ रहा था। मयंक के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही खुश थे। माता-पिता और छोटी बहन ने उसे जन्मदिन की बधाई देकर कर आशीर्वाद भी दिया। मयंक अपने रिश्तेदार के यहां बिलासपुर में जन्मदिन मनाने के बाद अपने दोस्तों के साथ निकला हुआ था, लेकिन देर रात घटी इस घटना के बाद पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बस्ती में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed