फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One youth died and one was injured in Janjgir Champa road accident

Road Accident: जांजगीर चांपा में ट्रेलर ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 Sep 2024 08:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Sep 2024 08:01 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में  कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक मौके पर ही मौत हुई है। वहीं,  दूसरा युवक घायल हो गया।
 

विज्ञापन
One youth died and one was injured in Janjgir Champa road accident
ट्रेलर ने युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे- 49 पर कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक शिव कुमार कर्ष की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं, दूसरा युवक संत दास मानिकपुरी का पैर बुरी तरह से कुचल गया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शनिवार की शाम को ग्राम झलमला गांव के रहने वाले दो दोस्त संत दास मानिकपुरी और शिव कुमार कर्ष बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाइवे- 49 ओवरब्रिज के ऊपर कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने तेज रफ्तार से बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवकों को  40 मीटर तक घसीटा, जिससे दोनों ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गए। मौके पर शिव कुमार कर्ष की मृत्यु हो गई। वहीं, संत दास के का पैर बुरी तरह से कुचल गया और सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल युवक संत दास को सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। ट्रेलर वाहन चालक मौके पर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया है। वाहन को पुलिस ने जब्त किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed