फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One teacher died and three people were injured in road accident in Korba

Road Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में शिक्षक की मौत; तीन लोग घायल

Thu, 20 Jun 2024 02:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Jun 2024 02:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार रफ्तार अधिक होने के कारण कार पेड़ से टकराकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हैं।

विज्ञापन
One teacher died and three people were injured in road accident in Korba
कार और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदी बाजार गांधी नगर निवासी नवीन अनंत (35), अरविंद पैगोर (43), संतोष भारद्वाज (40) और उतरदा निवासी लल्लू श्रीवास (35) चारों कार में सवार होकर बिलासपुर गए हुए थे, जहां से देर रात वापस लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में शिक्षक नवीन अनंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


ये हादसा बिलासपुर से वापस लौटते समय सीपत कुकदा से आमानारा के बीच पुल से पहले हुआ है। बताया जा रहा है कि अंधा मोड़ होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की रफ्तार तेज थी। सड़क से लगभग 100 मीटर दूर जाकर पलटी खाते सड़क के नीचे जा गिरी। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नवीन अनंत पाली ब्लॉक के डिंडोलभाटा प्राथमिक शाला में शिक्षक के पद पर था। इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पोस्टमार्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नवीन अनंत का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम अकलतरा समीप परसदा में किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed