फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One person died and one was injured in road accident in Sukma

Road Accident: सुकमा में कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, एख शख्स की मौत और एक घायल

Fri, 14 Jun 2024 08:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 14 Jun 2024 08:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एख शख्स की मौत हो गई। वही, एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पहुंची पुलिस ने घायल को युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

विज्ञापन
One person died and one was injured in road accident in Sukma
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सुकमा जिले के दुब्बाटोटा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक कार और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को 108 एंबुलेंस के जरिए सुकमा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल का इलाज जारी है। मृतक और घायल दोनों सुकमा जिले के बगडेगुड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार दोरनापाल से सुकमा की ओर जा रहे थे और सुकमा से एक कार दोरनापाल की ओर आ रही थी। इसी दौरान कार और बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सुकमा रेफर किया। वहीं, मृतक के शव को दोरनापाल अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों को सूचना देकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed