{"_id":"5a1861754f1c1b8d698bd9fa","slug":"one-jawan-martyr-and-two-injured-in-landmine-blast-in-gadchiroli-17-naxals-arrested-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः बारूदी सुरंग में विस्फोट से 3 जवान घायल एक शहीद, 17 नक्सली गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः बारूदी सुरंग में विस्फोट से 3 जवान घायल एक शहीद, 17 नक्सली गिरफ्तार
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और कांकेर जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने बीजापुर जिले से 12 और सुकमा जिले से 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से एक की तलाश 36 मामलों में थी।
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे हुए महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के कोरची तहसील के कोरगुल में शुक्रवार दोपहर तीन जवान सोनल खेवले, सुरेश गावड़े और विकास बारूदी सुरंग की चपेट में आकर घायल हो गए। इन्हें प्रथामकि उपचार दिया गया लेकिन इनकी हालत गंभीर थी इसलिए इन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से गढ़चिरौली और उसके बाद नागपुर भेज दिया गया। लेकिन इनमें से एक जवान की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी और उसे बचाया नहीं जा सका।
एक अन्य कार्रवाई में कोंडागांव जिले से सटे कुदारवाही गांव के पूर्व ग्राम प्रमुख की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट से तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ की एक टुकड़ी तलाशी अभियान पर निकले हुए थे। जवानों ने इतामपारा, उसपरी, बिरियाभूमि और डालेर इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें 12 नक्सलियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए सीताराम हेमला के खिलाफ 36 वारंट निकले थे और भीमा अतरा पर 12 वारंट लंबित है। वहीं सुकमा जिले के कुकानार थाना इलाके में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को पकड़ा।
वहीं दूसरी ओर कोंडागांव जिले से सटे कुदारवाही गांव में गुरुवार देर रात नक्सलियों ने पूर्व ग्राम प्रमुख सुक्कूराम को घर से अगवा कर ले गए और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी।

Maharashtra: 1 police jawan lost his life, 2 injured in a landmine blast in Korchi's Kotgul in Gadchiroli.
— ANI (@ANI) November 24, 2017