{"_id":"6787a9155877c24d2701f2c5","slug":"on-the-arrest-of-kawasi-lakhma-former-cm-bhupesh-said-ed-is-acting-on-the-instructions-of-its-masters-in-cg-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Liquor scam: कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर पूर्व CM भूपेश बोले- आकाओं के इशारे पर ED, बदले की भावना से कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Liquor scam: कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर पूर्व CM भूपेश बोले- आकाओं के इशारे पर ED, बदले की भावना से कार्रवाई
Wed, 15 Jan 2025 05:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:55 PM IST
सार
गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई की गई। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेसी नेताओं को बदनाम करने में लगी है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई की गई। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेसी नेताओं को बदनाम करने में लगी है।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा की गिरफ़्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने आगे लिखा कि पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा के साथ खड़ी है।
वहीं दूसरी ओर मामले में पूर्व मंत्री के गिरफ्तारी के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का भी बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि लखमा के आबकारी मंत्री रहते FL-10 के नाम पर स्कैम किया गया। अपनी ही सरकार में कवासी लखमा ठग लिए गए। इसीलिए उनके साथ तब जो लोग थे, वे आज नहीं हैं। कानून अपना काम करेगा और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा जी की गिरफ़्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
विज्ञापन विज्ञापन
केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साज़िश रच रही है।
पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा जी के साथ खड़ी है।— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 15, 2025