फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Nodal officer briefed center heads and supervisors regarding preparations for Teacher Eligibility Test and PPT

CG TET 2024:  23 जून को होगी सीजी टेट और पीपीटी की प्रवेश परीक्षा, नोडल अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को किया ब्रीफ

Thu, 20 Jun 2024 08:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Jun 2024 08:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 23 जून को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजीटेट) और पीपीटी प्रवेश परीक्षा होनी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में और पीपीटी परीक्षा एक पाली में सपंन्न होगी।

विज्ञापन
Nodal officer briefed center heads and supervisors regarding preparations for Teacher Eligibility Test and PPT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी 23 जून यानी रविवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजीटेट) और पीपीटी प्रवेश परीक्षा होनी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में और पीपीटी परीक्षा एक पाली में सपंन्न होगी। बात करें जीपीएम जिले की तो यहां पर शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रथम पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12.15 बजे तक प्राइमरी स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3526 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 4.45 बजे तक मिडिल स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4517 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसी तरह पीपीटी परीक्षा के लिए सिर्फ एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 तक एक परीक्षा केंद्र मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल को बनाया गया है। 
विज्ञापन


परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में नोडल अधिकारी सह संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे ने गुरुवार को परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास कार्यालय गौरेला के सभाकक्ष में केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की बैठक को लेकर ब्रीफ किया। बैठक में जिला समन्वयक प्रोफेसर टीडी शुक्ला ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है, जहां से परीक्षार्थी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केंद्र में ही परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने की पात्रता है। प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र या अन्य कोई वैध पहचान पत्र आदि प्रस्तुत करने पर ही परीक्षार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। नोडल अधिकारी ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा तिथि के पूर्व ही आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें परीक्षा देने में असुविधा नहीं हो। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed