{"_id":"64d5e038666b21cc0a0274c4","slug":"nephew-killed-uncle-over-land-dispute-in-jagdalpur-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Jagdalpur : भतीजे ने की चाचा की हत्या, दोनों में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Jagdalpur : भतीजे ने की चाचा की हत्या, दोनों में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
Fri, 11 Aug 2023 12:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:49 PM IST
सार
जगदलपुर में जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोडेनार थाना क्षेत्र के सिलकजोडी पटेल पारा गांव में भतीजे ने जमीन विवाद के चलते अपने चाचा की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोडेनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सिलकजोडी पटेल पारा हडमो (55) पुत्र हुंगा पोयामी और टक्का पोयामी दोनों सगे भाई हैं। टक्का की मृत्यु हो चुकी है, दोनों भाइयों के बीच पैतृत जमीन का बंटवारा भी हो चुका था, लेकिन गांव के पहाड़ के किनारे स्थित जमीन जिस पर हडमो पोयामी ने कब्जा किया था, उस जमीन पर बामन पोयामी कब्जा छोड़ने की बात कहकर करीब 4-5 साल से विवाद कर रहा था।
विज्ञापन
10 अगस्त को हडमो पोयामी अपने घर के सामने परछी में खाट पर सोया था, तभी रात करीब एक बजे हडमो के भतीजे बामन पोयामी ने लोहे की धारदार चाकू हडमो के ऊपर वार कर दिया। चाकू के हमले से हडमो की मौत हो गई। शिकायतकर्ता लखमू कश्यप निवासी पटेल सिलकजोडी की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन