फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites looted walkie talkie mobile phone after injuring CRPF security personnel with stones in dantewada

छत्तीसगढ़: सुरक्षा कर्मी को घायल कर वॉकी टॉकी और मोबाइल फोन लूट ले गए नक्सली

Sat, 27 Jun 2020 02:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 27 Jun 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Naxalites looted walkie talkie mobile phone after injuring CRPF security personnel with stones in dantewada
नक्सली (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारी पर पत्थरों से हमला कर उनसे वॉकी टॉकी और मोबाइल फोन लूट लिया। घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शनिवार को बताया कि जिले के किरंदुल और बचेली क्षेत्र में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की खदानों की सुरक्षा गश्त पर गए सीआईएसएफ के सहायक उप निरीक्षक एम एल चौहान पर नक्सलियों ने पत्थरों से हमला कर उनसे वॉकी टॉकी लूट लिया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि बैलाडीला पहाड़ी के आकाश नगर क्षेत्र में सीआईएसएफ के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। इस दल में सीआईएसएफ के लगभग सौ अधिकारी एवं कर्मचारी अलग-अलग समूह में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौहान और एक आरक्षक विजय कुमार आकाश नगर के करीब थे तब ग्रामीणों की वेशभूषा में धनुष बाण लेकर नक्सली वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल


पल्लव ने बताया कि नक्सलियों ने चौहान से उनका वॉकी टॉकी मांगा और जब चौहान ने देने से मना कर दिया तब नक्सलियों ने उन्हें पत्थरों से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि चौहान को घायल करने के बाद नक्सली उनसे वॉकी टॉकी तथा दोनों का मोबाइल फोन लूट कर वहां से भाग गए।

बाद में जब अन्य जवानों को घटना की जानकारी मिली तब वह घटनास्थल पहुंचे। जवानों ने घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल एएसआई की हालत खतरे से बाहर है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed