{"_id":"609b5bc18ebc3e864c3d152f","slug":"naxalites-killed-youth-in-suspicion-of-informing-police-in-kanker-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायराना करतूत: कांकेर में लाल आतंक की दहशत, नक्सलियों ने युवक को घर से अगवा कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायराना करतूत: कांकेर में लाल आतंक की दहशत, नक्सलियों ने युवक को घर से अगवा कर की हत्या
Wed, 12 May 2021 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 12 May 2021 10:08 AM IST
सार
कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के पालूरेमटा गांव में युवक अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान 15 से 20 नक्सली गांव में घुस गए। पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने गांव में घुसकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। घटना कांकेर जिले की है।
विज्ञापन
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के पालूरेमटा गांव में सोमवार की देर रात 15 से 20 नक्सली पहुंचे थे। जिसमें तीन से चार नक्सली गांव के अंदर गए और घर में सो रहे सुखधर गावेड़ नाम के युवक को अपहरण कर अपने साथ ले गए और गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने गांव में लोगों से कहा कि पुलिस की मुखबिरी करने का यही अंजाम होगा। युवक का शव गांव के बाहर एक खेत में फेंककर नक्सली भाग गए।
विज्ञापन