{"_id":"66bcdfa335ede891e1072b5b","slug":"naxalites-killed-two-villagers-in-sukma-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुकमा में नक्सली हिंसा, एक ही परिवार के दो भाइयों की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुकमा में नक्सली हिंसा, एक ही परिवार के दो भाइयों की कर दी हत्या
Wed, 14 Aug 2024 10:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:17 PM IST
सार
सुकमा जिले में नक्सलियों ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक दंतेवाड़ा भांगापाल स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या की है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले नक्सलियों सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सली हिंसा देखने को मिली है। यहां एक ही परिवार में एक सप्ताह के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें से दो की हत्या नक्सलियों के द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार सोयम शंकर को पूवर्ती ओईपारा में डंडों से पीट-पीटकर नक्सलियों ने मार दिया। युवक दंतेवाड़ा भांगापाल स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद सोयम धुडवा ने अपने दोनों जवान बेटों को खो दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि सात दिन पहले सोयम धुडवा की बहु की मृत्यु हुई थी और धुडवा का बेटा पालनार में अपनी चाची के साथ रहता था, जो अपने भाभी की मृत्यु में दाह कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। अंतिम कार्यक्रम करके वापस पालनार जाते समय पूवर्ती और टेकलगुड़ा के बीच नक्सलियों ने दौड़ा- दौड़ाकर सोयम सीताराम को जान से मार दिया। ग्रामीणों ने इस मामले पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह घटना बहुत निंदनीय है । झूठा आरोप लगाकर पुलिस का मुखबिर बता कर बेकसूर आदिवासी भाई-बहनों मारा जा रहा है। सोयम धुडवा अपने दोनों बेटों को खो कर नक्सलियों के भय से गांव छोड़ दिया है।
विज्ञापन
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि थाना जगरगुंडा के ग्राम पुवर्ती में क्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम पुवर्ती के डब्बा पारा के ग्रामीण सोय्यम शंकर पुत्र धुरवा उम्र लगभग 16 वर्ष की 13 अगस्त की रात 8–9 के दरमयान नक्सलियों द्वारा हत्या की गयी हैं। प्रकरण मे नक्सलियों के विरुद्ध हत्या का अपराध थाना जगरगुंडा में पंजीबद्ध किया जा रहा है। प्रकरण मे विवेचना कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन