{"_id":"5dc929298ebc3e5b4507f0be","slug":"naxalites-killed-a-villager-says-he-was-informer-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों का आतंक, मुखबिर होने के आरोप में ग्रामीण की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों का आतंक, मुखबिर होने के आरोप में ग्रामीण की हत्या की
Mon, 11 Nov 2019 02:56 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : PTI
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस का मुखबिर होने के आरोप में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मार डाला। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कामापारा गांव के मुखिया सुदाम हूंगा की नक्सलियों ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज कामापारा गांव के पास हूंगा का शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें नक्सलियों ने हूंगा पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि एक सप्ताह पहले नक्सलियों ने हूंगा का अपहरण कर लिया था। आज सुबह उसका शव बरामद किया गया। ऐसी जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने हूंगा की पीट पीटकर हत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन