फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites are pressurizing government for peace talks In Jagdalpur

नक्सलियों का नया दांव: ग्रामीणों के सहारे सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे माओवादी, शांति वार्ता की रणनीति

Thu, 29 May 2025 04:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 May 2025 04:08 PM IST
सार

पुलिस के बढ़ते दबाव और नुकसान से परेशान नक्सली ग्रामीणों को आगे कर शांति वार्ता के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इसके लिए जगदलपुर में 10 पंचायतों के ग्रामीणों की बैठक आदिवासी नेत्री सोनी सोरी की अगुवाई में हुई।

विज्ञापन
Naxalites are pressurizing government for peace talks In Jagdalpur
ग्रामीणों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के बढ़ते दबाव से बौखलाए नक्सलियों ने अब शांति वार्ता के लिए ग्रामीणों को आगे करना शुरू कर दिया है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए नक्सली ग्रामीणों की बैठकों का आयोजन कर रहे हैं, ताकि सरकार उनकी बात सुने। नक्सलियों ने कई बार सरकार को शांति वार्ता के लिए पत्र लिखे, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के कारण नक्सलियों को भारी नुकसान हो रहा है और उनकी संख्या लगातार कम हो रही है। इसे देखते हुए नक्सली अब ग्रामीणों को आगे कर शांति वार्ता के लिए दबाव बना रहे हैं। नक्सलियों ने अपने समर्थकों से भी सरकार पर दबाव डालने की अपील की है। ग्रामीणों के बीच नक्सलियों के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है और शांति वार्ता के लिए नारेबाजी भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में, बुधवार को 10 पंचायतों के ग्रामीणों की एक बैठक हुई, जिसकी अगुवाई आदिवासी महिला नेता सोनी सोरी ने की। नक्सलियों की कमजोर होती स्थिति और लगातार हो रहे नुकसान के कारण वे अब ग्रामीणों के सहारे शांति वार्ता की कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed