फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite with a bounty of Rs 5 lakh killed in encounter BGL launcher and huge explosives seized in Sukma

सुकमा: मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, बीजीएल लॉन्चर समेत भारी विस्फोटक जब्त

Wed, 30 Jul 2025 02:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Jul 2025 02:42 PM IST
सार

सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन
Naxalite with a bounty of Rs 5 lakh killed in encounter BGL launcher and huge explosives seized in Sukma
मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी माओवादी कोटला गंगा उर्फ मुचाकी गंगा को मार गिराया है, जो केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय पदाधिकारी था। यह मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक  किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादी मूवमेंट की पुख्ता सूचना पर सुकमा DRG, STF और CRPF की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी रही, जिसमें अंततः एक वर्दीधारी माओवादी ढेर हो गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। बरामद सामग्रियों में BGL लॉन्चर राइफल, BGL सेल व कॉटेज, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, बिजली तार, पिट्ठू और नक्सली दस्तावेज शामिल हैं। मारे गए नक्सली की पहचान गोगुंडा निवासी कोटला गंगा के रूप में हुई है, जिस पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ के दौरान एक प्रेशर IED ब्लास्ट में DRG के तीन जवान घायल हो गए। सभी को तत्काल मुठभेड़ स्थल से निकालकर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. ने कहा कि कठिन भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बल पूरी निष्ठा के साथ बस्तरवासियों की सुरक्षा में जुटे हैं। उन्होंने माओवादियों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लें, अन्यथा उन्हें सख्त परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed