{"_id":"65b6881ee79534d3150bf037","slug":"naxalite-dies-in-aranpur-police-custody-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: अरनपुर पुलिस अभिरक्षा में नक्सली की मौत, न्यायायिक जांच के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: अरनपुर पुलिस अभिरक्षा में नक्सली की मौत, न्यायायिक जांच के आदेश जारी
Sun, 28 Jan 2024 10:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:39 PM IST
सार
जगदलपुर में अरनपुर पुलिस अभिरक्षा में एक आरोपी की मौत हो गई। मामले में न्याययिक जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पुलिस अभिरक्षा में आने के बाद एक नक्सली मामले के आरोपी पोदिया माड़वी (40) की मौत हो गई है। पोदिया की मौत की न्याययिक जांच करवाई जा रही है। पोदिया की मौत के बाद पूरे जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पोदिया के परिजनों का कहना है कि पोदिया टीबी पीड़ित था और सरकारी अस्पताल से इलाज लेने के बाद स्वस्थ्य हो गया था उसे ऐसी कोई बीमारी नहीं थी जिससे उसकी रातों-रात मौत हो जाये। सामजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने बताया कि पोदिया की मौत के बाद उसकी लाश रिश्तेदारों को दिखाई गई है। रिश्तेदारों ने पोदिया के शरीर में बंदूक के बट के निशान देखे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर भी दर्ज नहीं कर रही है। पोदिया को पुलिस ने 27 जनवरी की शाम अरनपुर बलास्ट घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मामले की बारिकी से जांच के लिए न्यायिक जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन