Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite carrying reward of one lakh killed in Punnur encounter

Bijapur:पुन्नूर मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली, दोनों माओवादियों की हुई पहचान

Fri, 13 Dec 2024 08:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Dec 2024 08:33 PM IST
सार

बीजापुर जिले में मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें से एक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
 

विज्ञापन
Naxalite carrying reward of one lakh killed in Punnur encounter
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेंड्रा पुन्नूर मुठभेड़ में जिन दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है, उनकी शिनाख्त कर ली गई है। तिम्मापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या में दोनों नक्सली शामिल थे। इनमें से एक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंड्रा व पुन्नूर में जंगल में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। देर शाम पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करते हुए बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली तिम्मापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या की घटना में शामिल थे। इनमें से एक लाख के इनामी एरिया सीएनएम अध्यक्ष सोमड़ा कमलू (30) निवासी गुट्टूम नेंड्रा व नेंड्रा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष कवासी हुंगा (28) निवासी गुट्टूम नेंड्रा थाना बासागुड़ा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मारे गए नक्सली कवासी हुंगा व सोमड़ा कमलू के खिलाफ बासागुड़ा थाना में तीन पंजीबद्ध है। वहीं, आवापल्ली थाना सोमड़ा कमलू के खिलाफ एक स्थाई वारंट लंबित है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या में शामिल आरोपियों पर 10 -10 हजार के इनाम घोषित था। नेंड्रा पुन्नूर में सुबह हुई मुठभेड़ के बाद मौके से दो 12 बोर बंदूक, एक कंट्री मेड गन, कॉर्डेक्स वायर, टिफिन बम, प्रिंटर, पोच, नक्सली वर्दी, वायरलेस सेट एरियल, बैटरी व नक्सली साहित्य बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed